तीन दिवसीय 42वीं जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता 3 से; करीब 700 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

भिवानी (19.11.2022) :: खेल व खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से 3 से 5 दिसंबर तक तीन दिवसीय 42वीं जूनियर राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन जींद जिला के दनोदा गांव में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में अंडर-19 आयु वर्ग के लडक़े व लड़कियां भाग ले सकेंगे। यह जानकारी हरियाणा राज्य हैंडबॉल संघ के महासचिव संदीप कोंटिया, उपप्रधान राममेहर चिकारा, नाहर सिंह, कोषाध्यक्ष सुरेश अहलावत ने बताया कि स्पीड खेल अकादमी द्वारा इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन हैंडबॉल संघ जींद के सचिव सुरेंद्र सिंह की देखरेख में होगा। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में लडक़े व लडक़ी दोनों वर्गो के प्रदेश भर के करीबन 700 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के आयोजन में हरियाणा हैंडबॉल संघ के प्रधान दिग्विजय सिंह चौटाला का विशेष योगदान एवं सहयोग है। उन्होंने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन से खेल व खिलाडिय़ों की प्रतिभा को प्रोत्साहन मिलता है तथा खेल प्रतिभाओं को आगे बढऩे का मौका मिलता है।

Responses

Leave your comment