सपा नेताओं ने गड्ढा युक्त सड़क पर रोपित किए धान के पौधे; सरकार के खिलाफ जताया विरोध

उत्तर प्रदेश (अंबुज मिश्रा) हरदोई :: योगी सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी हरदोई की तमाम सड़कें आज भी गड्ढा युक्त है,, जो जरा सी बरसात होने पर जलमग्न हो जाती हैं,, और राहगीरों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है,, जिसके चलते तमाम दुर्घटनाएं भी हो जाया करती हैं,, इसी को देखते हुए हरदोई के शाहाबाद - पिहानी मार्ग पर सपा नेताओं ने गड्ढा युक्त सड़क पर भरे जल में धान के पौधे रोपित किए व सरकार के विरुद्ध आक्रोश जताया,, सपा नेताओं ने कहा यदि इस मार्ग को जल्द गड्ढा मुक्त न किया गया तो वह आंदोलन करने के लिए बाधित होंगे।

सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने आरोप लगाया कि पिहानी- शाहाबाद मार्ग पूरी तरीके से ध्वस्त है,, पिहानी से शाहाबाद रोड पूरी तरीके से टूट चुकी है,, प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों का आना जाना लगा रहता है,, मार्ग पर लोनी गन्ना चीनी मिल भी स्थित है,, लगातार गन्ना के लदे ट्रकों के आवागमन से रोड पूरी तरीके से टूट जाती है,, पूरी जिम्मेदारी लोनी चीनी मिल की बनती है,, चीनी मिल के द्वारा रोड को सही कराया जाए,, किसानों, महिलाओं, बुजुर्गों व राहगीरों को बहुत ही समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

सपा नेताओं ने प्रदेश सरकार का विरोध करते हुए पिहानी - शाहाबाद मार्ग पर सिमोर गांव स्थित सड़क पर धान के पौधे रोपित किये,, और साथ ही सपा नेताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गड्ढा मुक्त के दावे खोखले साबित हुए हैं,, उत्तर प्रदेश के अधिकतर सड़कें गड्ढा युक्त है,, उत्तर प्रदेश की सरकार का काम सिर्फ कागजों तक ही सीमित है,, पिहानी - शाहाबाद रोड को जल्द से जल्द बनवाया जाए और साथ ही जनपद की मुख्य मार्गो से गांवों को जोड़ने वाली सभी रोडों का यही हाल है,, सभी को सही कराया जाए नहीं तो हम लोग धरना प्रदर्शन करेंगे।

Responses

Leave your comment