नव निर्वाचित लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष का प्रसपा ने किया स्वागत

वैन (पंकज यादव - कानपुर, उत्तर प्रदेश - 08.11.2022) :: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) कानपुर नगर ने लॉयर्स एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री रविंद्र शर्मा जी का भव्य स्वागत किया। स्वागत सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रसपा लोहिया वाहिनी असरफ अंसारी ने की। स्वागत समारोह में जिलाध्यक्ष माo आशीष चौबे जी ने कहा कि आज हम सभी को एक संघर्षशील व्यक्तित्व के अध्यक्ष मिले है,जो समाज के वंचित, असहाय लोगों को न्याय दिलाने के लिए साथ रहकर न्याय की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलेंगे,आज युवा वर्ग स्वागत एवं अभिनंदन करने में आगे है, जिससे ये विश्वास हो रहा है कि आने वाले दिनों में ये युवा वर्ग नई दिशा के रूप में प्रकट होगा। वही श्री रविंद्र शर्मा जी ने कहा है कि हम हर तरह से समाज के लोगोे के साथ खड़े है,आपकी न्याय की लड़ाई हम सब साथ मिलकर लड़ेंगे। प्रसपा अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष पंचानन यादव ने कहा है कि हमें आज अधिवक्ता के रुप में एक संघर्षशील अध्यक्ष मिले है,जिनके साथ हम मिलकर समाज के लोगो के हितो की रक्षा करते हुए न्याय की लड़ाई लड़ेंगे,किसी भी व्यक्ति को अब निराश होने की आवश्यकता नहीं है।हमारा अधिवक्ता समाज हमेशा आपके साथ हैं। स्वागत समारोह में जिलाध्यक्ष प्रसपा कानपुर नगर आशीष चौबे , वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरि कुशवाहा,जिलाध्यक्ष प्रसपा लोहिया वाहिनी असरफ अंसारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रेहान कुरैशी व मोo कलीम,नगर महासचिव गौरव तिवारी, मोo जीशान, सीसामऊ विस. अध्यक्ष सरवन गौतम, जिलाध्यक्ष प्रसपा अधिवक्ता सभा पंचानन यादव, जिलाध्यक्ष मजदूर सभा अजय शर्मा, मोo जीशान आदि स्वागत समारोह में सम्मिलित हुए।

Responses

Leave your comment