Menu
वैन (सुनील अरोड़ा - आगरा, उत्तर प्रदेश - 06.06.2023) :: थाना सदर के सैनिक नगर स्थित दुर्गा नगर में मंगलवार दोपहर को पति ने पत्नी की दोनाली बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी। एक के बाद एक सिर में सात गोलियां मारीं। बता दे कि महेंद्र सिंह राठौर ने सीआरपीएफ से वीआरएस ली थी। इसके बाद वह कमला नगर स्थित प्राइवेट बैंक में गार्ड की नौकरी कर रहे थे। दोनों की वर्ष 1991 में शादी हुई थी। मृतका पोरसा एमपी की निवासी हैं, जिनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा कुलदीप शादीशुदा है ओर दिल्ली जॉब करता है, जबकि गौरव छोटा है। महेंद्र राठौर मूलरूप से नंदगवा हाकिम का पूरा गांव निवासी है। वह पिछले 15 वर्षों से परिवार के साथ सैनिक नगर में रह रहे थे। परिजनों के मुताबिक बड़े बेटे का एक्सीडेंट हो गया था। इस पर छोटा बेटा गौरव उसे लेकर अस्पताल गया था। पुत्रवधू पूजा अपने एक वर्षीय बच्चे के साथ पहली मंजिल पर कमरे में थी ओर सास नीता बाथरूम में कपड़े धो रही थी। तभी किसी बात पर दोनों में तू तू में में हो गई और बताया गया है कि महेंद्र सिंह ने पत्नी नितेश उर्फ नीतू पर बाथरूम के अंदर ही दोनाली बंदूक से सिर में लगतार 7 फायर कर दिए। गोलियों की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए। मगर, दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने पर आरोपी ने कहा कि उसने पत्नी के गोली मारकर हत्या कर दी। इससे लोग दहशत में आ गए ओर डर कर अपने घरों मे घुस गए। इसके बाद आरोपी बंदूक लेकर बाइक से अपने कुछ परिचितों के पास पहुंचा। हत्या की जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस बुला ली और उसे सुपुर्द कर दिया। पुलिस के मुताबिक मामले में कार्रवाई की जा रही है। पुत्रवधू पूजा द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। हत्या का कारण पता लगाया जा रहा है। उधर रिश्तेदारों के मुताबिक पूर्व सैनिक की मानसिक स्थिति सही नही है वह जल्द आपा खो देता है। पत्नी उसे दवाई देती थी तो उसे लगता था कि नशे की दवाई दे रही है। उधर पुत्रवधु का कहना है कि जब उसने फायरिंग की आवाज सुनी तो वह नीचे भाग कर आई। देखा तो ससुर सास को बाथरूम के अंदर बंदूक से गोली मार रहे थे, रोकने पर उसे धमकाकर चुप रहने को बोला। वह दहशत में आ गई और अपने कमरे में खुद को बंद कर जान बचाई।
On Thu, Apr 25, 2024
On Wed, Apr 24, 2024