शाहबाद मारकंडा के नव निर्माणित विश्रामगृह का उद्घाटन पर क्या बोले राव नरबीर सिंह...???

वैन (कुरुक्षेत्र ब्यूरो) :: हरियाणा के शाहाबाद मारकंडा के नव निर्माणित विश्रामगृह का उद्घाटन पी डब्ल्यू डी मंत्री राव नरबीर सिंह के द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक और हरियाणा सरकार के राज्यमंत्री कृष्ण बेदी, जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्ज़ापुर, राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के वाइस चेयरमैन भी उपस्थित रहे। रेस्ट हाउस भवन के निर्माण पर लगभग 2 करोड़ 50 लाख का खर्च आया है। वक्ताओं द्वारा गत म्युनिसिपल कारपोरेशन चुनावों और जींद चुनाव में भाजपा की जीत में जनता के सहयोग का भी आभार व्यक्त किया।

Responses

Leave your comment