सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश करेगा ताज महोत्सव 2019

व्यूज़ 24 (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा, उत्तर प्रदेश) :: ताज महोत्सव 2019 सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल भी पेश करेगा। 18 से 27 फरवरी "परंपरा" थीम पर आयोजित होने जा रहे इस महोत्सव में देश के पारंपरिक त्योहार, सांस्कृति, खेल-कूद और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के चित्रों को दीवारों पर जीवंत किया गया है।
भारत की पहचान बनाने वाली संस्कृति, परंपरा और मूल्यों से युवा पीढ़ी को जोड़ने के लिए परंपरा थीम पर ताज महोत्सव 2019 का आयोजन होने जा रहा है। थीम पर आधारित साज-सज्जा महोत्सव परिसर में कराई जा रही है। इसके तहत दीवारों पर कराई जा रही चित्रकारी में भी थीम को विशेष महत्व दिया जा रहा है। स्थानीय चित्रकारों द्वारा शिल्पग्राम परिसर में भारत के सभी पारंपरिक त्यौहार जैसे होली दीपावली लोहड़ी गणेश चतुर्थी और ईद पर आधारित चित्रकारी की गई है तो वहीं पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ पतंगबाजी और अन्य पारंपरिक खेलों को भी शामिल किया गया है।
ताज महोत्सव के अंतर्गत दीवारों पर की गई चित्रकारी में श्री कृष्ण की बाल लीलाओं को भी सुंदर रुप से प्रदर्शित किया गया है। महोत्सव के दौरान देश के सर्वश्रेष्ठ क्राफ्ट कलाकार अपनी उत्कृष्ट कलाओं का यहां प्रदर्शन करेंगे।

Responses

Leave your comment