राजनीति में शुरू हुआ एक नया काम - राजनीति का हिन्दुकरण - प्रवीण तोगड़िया

- पहले धर्म-निरपेक्ष बनने की स्पर्धा थी, अब सच्चे हिन्दू बनने की स्पर्धा है, यह हिन्दुओं की विजय है - तोगड़िया

- हाथरस पहुंचने पर हुआ प्रवीण तोगड़िया का भव्य स्वागत

- तोगड़िया बोले - भाजपा को हो गया है अंसारी से प्यार

वैन (सुनील कुमार - हाथरस, उत्तर प्रदेश - 15.12.2021) :: अखिल भारतीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया हाथरस निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे। यहां मौजूद उनके समर्थकों ने तोगड़िया का जोरदार स्वागत किया।

हालांकि कार्यक्रम व्यक्तिगत था, फिर भी मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को अब अयोध्या में बाबरी मस्जिद के लिए लड़ने वाले इकबाल अंसारी से प्यार हो गया है, इसलिए राम मंदिर मुद्दे को अब वो भूल गए हैं।

Responses

Leave your comment