हिंदूवादी संगठनों ने कहा दंडित हों वन्देमातरम के अपमानकर्ता

व्यूज़ 24 (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा, उत्तर प्रदेश) :: आगरा में चल रहा ताज-महोत्सव इन दिनों विवादों में है। हाल में ही देश के जवानों के शहीद होने पर जहां देश गम में डूबा है तो वहीं आगरा में चल रहे ताज-महोत्सव में राष्ट्रगीत वन्देमातरम का अपमान किया गया जिसको लेकर हिंदूवादियों में आक्रोश है। आगरा के ताज-महोत्सव में वन्देमातरम गीत चला चला था जहां फैशन शो में मॉडल्स केटवॉक कर रही थी। इसको लेकर आज सैंकड़ों बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता पर्यटन कार्यालय पर पहुचे। उन्होंने पर्यटन कार्यालय का घेराव कर लिया। कार्यालय पर हिन्दूवादी संगठन के लोगों ने धरने पर बैठ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मोके पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई। पुलिस के काफी समझाने पर हिंदूवादी संगठन के लोग अधिकारियों को बुलाने पर अड़ गए। कुछ समय बाद आगरा अपर नगर मजिस्ट्रेट के पी सिंह और डिप्टी ऐस पी सदर उदयराज सिंह मोके पर पहुंचे। हिन्दुवादी संगठन के लोगों ने ए डी एम सिटी को एक ज्ञापन दिया। उन्होंने मांग की है कि ताज-महोत्सव में जिन लोगों ने राष्ट्रगीत का अपमान किया है उनके खिलाफ कार्रवाई हो। उधर ए डी एम सिटी का कहना है कि पूरे प्रकरण की जाँच कराई जा रही है। जोभी उचित कार्रवाई होगी वो की जाएगी।

Responses

Leave your comment