Menu
- घर मे लगे सीसीटीवी भी ले गए हत्यारे वैन (सुनील अरोड़ा - आगरा, उत्तर प्रदेश) :: थाना शमसाबाद क्षेत्र के मोहल्ला हरसहाय खिड़की में मंगलवार सुबह डबल मर्डर ही घटना सामने आई है। सर्राफा व्यवसायी ओर सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता ओर उनकी पत्नी लता गुप्ता की हत्या हुई है। दोनों घर पर अकेले ही थे। सुबह नौकरानी सोमवती घर पर काम करने पहुंचीं तो उन्होंने पहले आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। एक कमरे से चाबी लेकर वे दूसरे कमरे में काम करने पहुंचींं तो वहां दंपती मरे पड़े थे। सोमवती के शोर मचाने पर पड़ोसी पहुंचे। उन्होंने मृतक दंपती के परिजनों को सूचित किया। दंपती के तीन पुत्रियां हैं और तीनों का विवाह हो चुका है। सीओ फतेहाबाद प्रभात कुमार और एसपी प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर मुकेश कुमार के पैरों में फ्रिज के तार को बांधकर करंट लगाया गया है। वहीं शरीर से खून निकलने के भी निशान है, यानि पहले मारपीट की गई है। मृतका लता गुप्ता हाथों में सोने की अंगूठियां पहने हैं। माना जा रहा है कि हत्यारे घर से अन्य सोने चांदी के आभूषण और नकदी ले गए हैं। हत्यारे जाते समय सीसीटीवी भी ले गए। घटनास्थल पर आगरा एसएसपी बबलू कुमार और फोरेसिंक एक्सपर्ट भी पहुंच गए हैं। फोरेसिंक एक्सपर्ट सबूत जुटा रही है। एडीजी अजय आनंद, फतेहपुरसीकरी के सांसद राजकुमार चाहर, विधायक फतेहाबाद जितेंद्र वर्मा, पूर्व विधायक डा. राजेंद्र सिंह भी मौके पर पहुचे । काफी संख्या में क्षेत्रीय लोग भी पहुचे। हत्याओं के विरोध में शमसाबाद का बाजार बंद रखा गया है। लोग घटना के खुलासे की मांग कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक हत्या सोमवार देर शाम होने की आशंका है।
On Mon, Apr 29, 2024