Menu
वैन (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा, उत्तर प्रदेश) :: तांत्रिक विद्या को लेकर उत्तर प्रदेश के एक गांव में दहशत फैली है। इसी सन्दर्भ में मोक्ष धाम में ग्रामीणों ने एक तांत्रिक को पकड़ उसकी तबियत से पिटाई कर दी। तांत्रिक की तांत्रिक विद्या के चलते ग्रामीण अपने पशुओं को लेकर ज्यादा चिंतित थे। पशुओं के कभी कान काट लिये जाते थे तो कभी पूंछ जिससे गांव में काफी दहशत का माहौल पैदा हो गया था। इसी के चलते ग्रामीणों ने थाना अछनेरा में पहले भी तहरीर दी थी। ग्रामीणों ने मोक्ष धाम पर जाकर देखा कि तांत्रिक के साथ कुछ साथी तांत्रिक विद्या में लगे हुए थे। ग्रामीणों ने तांत्रिक और उसके साथियों को दौड़ा-दौड़ा कर पकड़ लिया और फिर उनकी पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तांत्रिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामीणों ने तीनों के खिलाफ थाना अछनेरा में तहरीर दी। साथ ही पुलिस ने कुछ ग्रामीणों को भी हिरासत में लिया है। पुलिस की ग्रामीणों पर कार्रवाई से ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। सारा मामला आगरा के थाना अछनेरा के नगला अरुआ का है।
On Mon, Apr 29, 2024
On Sun, Apr 28, 2024