बजरंग दल ने मनाया तुलसी पूजन दिवस

भिवानी :: वृंदा, वृंदावनी, विश्वपावनी, विश्वपूजिता, पुष्पसारा, नंदिनी, तुलसी और कृष्णजीवनी - ये तुलसी माता के आठ नाम हैं। कहते हैं कि जो पुरुष व स्त्री तुलसी की पूजा करके इस नामाष्टक का पाठ करता है, उसे अश्वमेध यज्ञ का फल प्राप्त होता है। यह बात बजरंग दल अखाडा में आयोजित तुलसी पुजन कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए विहिप के जिला उपाध्यक्ष उमेद सिंह व बजरंग दल के विभाग संयोजक वरूण बजरंगी ने संयुक्त रूप से कही। उन्होंने बताया कि तुलसी केवल एक पौधा ही नहीं बल्कि धरा के लिए वरदान है और इसी वजह से हिंदू धर्म में इसे पूज्यनीय माना गया है। बजरंग दल के जिला संयोजक अजीत कुमार व सह संयोजक ललीत बजरंगी ने बताया कि आयुर्वेद में तुलसी को अमृत कहा गया है क्योंकि ये औषधि भी है और इसका नियमित उपयोग आपको उत्साहित, खुश और शांत रखता है। भगवान विष्णु की कोई भी पूजा बिना तुलसी के पूरी नहीं मानी जाती। तुलसी माता जी की कृपा आप पर बरसती रहे। इस अवसर पर विहिप के जिला प्रचार प्रमुख विजय कुमार, दिनेश कुमार, उपनगर कार्यवाहक सौरभ, सुशील तोशाम, विनोद, लकखी सिंह, ऋषि, मनोज, विकास, अमन समेत विहिप व बजरंग दल के अनेक कार्यकत्र्ता मौजूद थे।

Responses

Leave your comment