Menu
वैन (सूरज दुहन - गुरुग्राम, हरियाणा) :: गुरूग्राम नगर निगम की इन्फोर्समेंट विंग की टीम ने ग्वाल पहाड़ी में 4 एकड़ जमीन को कब्जा मुक्त करवाया। इस जमीन पर कई साल से कब्जा किया हुआ था। इस जमीन की कीमत करोड़ों में है। निगम कमिश्नर के आदेश पर जोन 4 की इन्फोर्समेंट विंग ने यह कार्रवाई की। सुबह नगर निगम के एसडीओ राजीव यादव की मौजूदगी में भारी पुलिस के साथ तोड़फोड़ की। नगर निगम की टीम ने यहां करीब 4 एकड़ बेशकीमती जमीन को कब्जामुक्त करवाया। यहां कुछ लोगों ने काफी समय से कब्जा किया हुआ था। टीम ने जेसीबी की मदद से यहां चारदीवारी, 2 दर्जन के करीब कमरे व अन्य निर्माण तोड़े। यहां अवैध रूप से बनाए गए सभी स्ट्रक्चर्स को भी निगम के पीले पंजे ने ध्वस्त कर दिया।
On Fri, Apr 26, 2024
On Wed, Apr 24, 2024
On Sun, Apr 21, 2024