जमीनी विवाद में दबंगो ने युवक को गोली मारी, कई घायल

- खेतों में लगी मुड़डी उखाड़ने के किया था विरोध

आगरा से सुनील अरोड़ा की रिपोर्ट - थाना ताजगंज के रद्दु की घड़ी में सोमवार सुबह जमीनी विवाद में दबंगो ने एक युवक को गोली मार दी बीच बचाव करने आये परिजनों पर गड़ासे से हमला बोल दिया। जिसमे 30 वर्षीय मनोज पुत्र राजेन्द्र सिंह के पेट मे गोली लगी और 3 अन्य घायल हो गए। गोली मनोज के आरपार हो जाने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर घायलों में अमित व धर्मेंद्र पुत्रगण महेंद्र ओर मनोज के चाचा को सिर में चोट लगी है।

घायल मनोज के भाई नरेंद्र सिंह ने बताया कि वर्षो से विपक्षी गजेंद्र, प्रमोद, धर्मेंद्र उर्फ रानू पुत्र श्रीभगवान से उनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है वह हमेशा दंबगई दिखा उनके खेत की मुडिड़या उखाड़ देते है। रविवार देर रात को आरोपियों ने खेत की मुडिड़या उखाड़ दी थी ओर मेड काट दी ।

सुबह 7 बजे जब मनोज अपने खेत पर जा रहा था तभी हथियारों से लैस घात लगाए बैठे गजेंद्र , प्रमोद ओर उसके परिजनो ने मनोज पर हमला बोल दिया ओर घेर कर गोली मार दी।

गोली ओर मनोज की चीखने की आवाज सुनकर परिजन ओर चचेरे भाई दौड़कर बचाने पहुचे तो सभी ने गड़ासे से हमला बोल दिया। जिससे तीन लोग घायल हो गए।

सूचना पर सीओ सदर ओर थाना ताजगंज प्रभारी अनुज पहुचे ओर घायलों को पास के ही निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहाँ मनोज की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक दो से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गयी है।

Responses

Leave your comment