पिनाहट थाना में हुआ महिला डेस्क हेल्पलाइन का उद्घाटन

- महिलाओं की सुरक्षा के लिए तत्पर रहेगी यूपी पुलिस

आगरा देहात (नीरज परिहार) :: आगरा जनपद के थाना पिनाहट, एवं बसई अरेला में आज मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी को सुनने के लिए थाना परिसरों में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें क्षेत्रीय संगठन से जुड़ी महिलाएं विद्यालय की छात्राएं व स्टाफ ने भाग लिया क्षेत्राधिकारी सुरेश चंद ओमहरे थाना अध्यक्ष बसई अरेला शेर सिंह, एवं थानाध्यक्ष पिनाहट अमित कुमार ने कार्यक्रम का आयोजन किया .इस दौरान महिलाओ और छात्राओ को महिला सुरक्षा के बारे में बताया गया . मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑनलाइन महिलाओं से संवाद किए महिलाओं से सुरक्षा से संबंधित वार्तालाप की हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने इस कार्यक्रम में आगरा के हरी पर्वत थाने से जुड़कर महिलाओं से संवाद किया इस मौके पर पिनाहट थाना में महिला मोर्चा की अध्यक्ष रेखा गुप्ता कस्तूरबा गांधी की वार्डन रेनू जैन और सीओ पिनाहट सुरेश चंद ओमहरे फीता काटकर महिला डेस्क का शुभारभ किया . इस मोके पर शकुंतला गुप्ता ललितेश चौहान सभासद वसीम खान अंजू पठान आदि उपस्थित रहे, वही थाना मंसुखपुरा में ग्राम प्रधान सुनीता देवी के फीता काटकर महिला डेस्क का शुभारभ किया इस दौरान एसओ भोलू सिंह भाटी भी उपस्थित रहे।

Responses

Leave your comment