देश के वीर जवानों व शहीदों ने अपने खून से देश का इतिहास लिखा है - राज्यपाल हरियाणा

वैन (राजीव मेहता - यमुनानगर, हरियाणा) :: शहीदों का सम्मान करने वाले राष्ट्र के विकास की गति तेजी के साथ बढ़ती है। शहीद उधमसिंह के 79वें शहीदी दिवस समारोह में रादौर पहुंचे महामहिम राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने युवाओं से कहा कि वे शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर देशहित में कार्य करें। शहीदों के कारण ही हमें आजादी मिल सकी और आजादी के बाद वीर सैनिक सीमाओं पर बहादुरी के साथ देश की रक्षा अपने प्राण देकर भी कर रहे हैं। देश के वीर जवानों व शहीदों ने अपने खून से देश का इतिहास लिखा है जिसे हमें नहीं भूलना चाहिएं और शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए उन्हें सम्मान देना चाहिए। यह शब्द महामहिम राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने कहे। वह बुधवार को रादौर अनाज मंडी में हरियाणा कांबोज सभा की ओर से शहीद उधमसिंह के 79वें राज्यस्तरीय शहीदी दिवस कार्यक्रम में बोल रहे थे। राज्यपाल ने कांबोज धर्मशाला के निर्माण के लिए 15 लाख, मंत्री कर्णदेव कांबोज ने 16 लाख, स्पीकर कवंरपाल व कृष्ण पंवार ने 5-5 लाख रूपए देने की घोषणा भी की।

Responses

Leave your comment