Menu
वैन (कन्नौज ब्यूरो - अलीमुद्दीन) :: गोरखपुर और फूलपुर के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी और बसपा के गठबन्धन से मिली कामयाबी पर सपा के गढ़ कहे जाने वाले डिम्पल यादव के संसदीय क्षेत्र कन्नौज में कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी छुटाने के बाद ढोल लंगाड़ों पर जमकर नाच गाना किया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने जी0टी0रोड पर पटाखे भी छुटाये जिससे यातायात भी बाधित रहा। हालांकि इस खुशी में बहुजन समाज पार्टी व समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आपस में बुआ भतीजे की जीत के नारे भी लगाते दिखे। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार भी किया।
On Sun, Feb 11, 2024
On Thu, Feb 8, 2024
On Sat, Feb 10, 2024