क्रिसमस की तैयारियां जोरों पर; सरकारी नियमों की पालना के साथ मनाया जाएगा त्यौहार

वैन (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा, उत्तर प्रदेश - 24.12.2021) : आगरा में क्रिसमस का त्योहार इस बार हर्ष उल्लास के साथ मे मनाया जाएगा। आगरा के गिरजाघरों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। हालांकि इस बार क्रिसमस के त्योहार पर ईसाई समाज के द्वारा कोरोना गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए लोगो को गिरजाघरों में प्रवेश दिया जाएगा। बालूगंज पर स्थित सेंट मैरी चर्च में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आज रात 12 बजे ईसा मसीह के जन्म होगा। हालांकि ईसा मसीह के जन्म पर रात 12 बजे ईसाई समाज के द्वारा पूजा अर्चना की जाती है। लेकिन कोरोना संक्रमण और बढ़ती सर्दी को ध्यान में रखते हुए इस बार पूजा शाम को सात बजे करा दी जाएगी।

Responses

Leave your comment