आवारा पशुओं द्वारा फसल बर्बाद होने से आहत फांसी के फंदे पर झूला युवा किसान

~ थाना ताजगंज के कुआंखेड़ा के गढ़ी नवलिया का मामला

~ कर्जा लेकर की थी फसल, खराब होने से था तनाव में

उत्तर प्रदेश (सुनील अरोड़ा - आगरा) :: थाना ताजगंज में कुआंखेड़ा के गढ़ी नवलिया निवासी 28 वर्षीय दीपक यादव ने खेत में गेहूं की फसल की है। परिजनों ने बताया कि आवारा पशु फसल को रौंद रहे थे वह खेत पर अपनी फसल को बेसहारा पशुओं से बचाने को खेत की रखवाली करता था ओर रात को वही सोता था।

ये मामला है...

ताजगंज में कुआंखेड़ा के नवलगढ़ी निवासी 28 वर्षीय दीपक यादव ने खेत में गेहूं की फसल की है। क्षेत्र में आवारा पशुओं का आतंक है। रविवार को पशुओं ने उसकी फसल बर्बाद कर दी। इसके बाद से वह आहत था। सोमवार रात को वह खेत पर चला गया। इसके बाद रात में वहीं रुक गया। खेत में पेड़ पर रस्सी बांधने के बाद वह गले में फंदा डालकर लटक गया। मंगलवार सुबह ग्रामीण शौच करने खेत पर गए। तब उसका शव फंदे से लटका मिला। परिजन मौके पर पहुंचे। उसे नीचे उतारकर थाना पुलिस को सूचना दी। मृतक के चचेरे भाई का कहना है कि क्षेत्र में बेसहारा आवारा पशुओं से किसान परेशान हैं। आये दिन किसानों की खड़ी फसलों को रौंद देते है। दीपक ने इस बार कर्जा लेकर फसल की थी, लेकिन फसल खराब होने से कर्जा कैसे उतरेगा ये सोच कर मानसिक तनाव में था। मृतक शादी शुदा था, उसके दो बच्चे है।

आवारा पशुओं के लेकर कई बार किसानों और ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों से इसकी शिकायत की है मगर कोई स्थायी समाधान नही हुआ। आवारा पशुओं के लिए गोशाला बनाई गई है, लेकिन खराब व्यवस्था के चलते पशुओं को वहां तक भेजा नही जाता। जिसका खामियाजा किसानों को उठाना पड़ता है।

मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर ताजगंज उमेश चंद्र त्रिपाठी का कहना है कि युवक की खुदकुशी का मामला सामने आया है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। खुदकुशी का कारण जानने का प्रयास किया जा रहा है। परिजनों से जानकारी की जा रही है।

Responses

Leave your comment