समय के पहिये से तेज घूम रहा है त्योहारी मौसम में प्रजापति समाज का चाक; पीएम मोदी और सीएम योगी को दे रहे धन्यवाद!

- भगवान राम की नगरी अयोध्या को जगमग करने की तयारी जोरों पर

- प्रजापति समाज दिन-रात कर रहा धर्म-नगरी अयोध्या को जगमगाने की तयारी

वैन (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा, उत्तर प्रदेश - 28.10.2021) :: चाक तेजी के साथ घूम रहा है, दिन-रात प्रजापति समाज के लोग मिट्टी के दीपक बनाने में जुटे हैं।

यूं तो दीपोत्सव के चलते हर साल प्रजापति समाज के लोग दीपक बनाते हैं। लेकिन इस बार मांग बढ़ी है, राम जन्मभूमि, अयोध्या में इस बार योगी सरकार भव्य दीपावली मनाएगी। अयोध्या की दीपावली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। लाखों दीपकों से अयोध्या को इस बार जगमगाने की तैयारी है। अयोध्या में दीपक की मांग बढ़ने से पूरे प्रदेश में प्रजापति समाज के लोग तेजी के साथ दीपक बना रहे हैं। आगरा से भी काफी संख्या में दीपक अयोध्या जाने वाले हैं। प्रजापति समाज के लोग रात दिन एक कर मिट्टी से छोटे-बड़े दीपक बनाने में जुटे हुए हैं। घर के मुखिया के साथ-साथ परिवार के बच्चे और महिलाएं भी इस काम में जुट चुके हैं। यह मांग बढ़ने से प्रजापति समाज के लोग बेहद उत्साहित हैं।

हिन्दू धर्म के रीति-रिवाज़ के अनुसार लोग दीपावली पर मिट्टी के दीपक जलाए जाते हैं साथ ही लक्ष्मी-गणेश-सरस्वती और अन्य देवी देवताओं की प्रतिमा की भी मांग होती है जो इसी समाज द्वारा तैयार कर आपको पेश की जाती है।

सर पर अनाज के कलश रखे हुए महिला और चौकड़ी बाजार में खूब बिकते हैं। पिछले कुछ सालों से मिट्टी के दीपक का इस्तेमाल लोग कम करने लगे थे, लेकिन पीएम मोदी और सीएम योगी के चलते एक बार फिर दीपक के काम को पंख लग गये हैं। प्रजापति समाज के लोगों का कहना है कि महंगाई काफी है, कोरोना के चलते कामकाज भी ठप पड़ा था, लेकिन इस बार सब कुछ पटरी पर आ सकता है।

आगरा में प्रजापति समाज के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं और दीपक के साथ-साथ त्यौहार को पूर्ण शुद्ध बनाने हेतु ये लोग मिट्टी की बेहतरीन मूर्तियां भी बनाते हैं जिनकी मांग देशभर में है। पूरे देश से व्यापारी बड़ी संख्या में आगरा आते हैं और मिट्टी की बनाई इन प्रतिमाओं को ले जाते हैं। इसके अलावा, देश के कई हिस्सों में आगरा के दीपक की भी सप्लाई होती है।

Responses

Leave your comment