बटेश्वर में दीपोत्सव का हुआ आयोजन लाखों दीपकों से झिलमिलाई यमुना के घाट की शिव मंदिर श्रृंखला

उत्तर प्रदेश (ब्रजकिशोर शर्मा - आगरा - 03.11.2021) :: आगरा जनपद के तीर्थ धाम बटेश्वर में सैकड़ों वर्ष पुरानी ऐतिहासिक शिव मंदिर श्रंखला साथ यमुना की लहरें दीपोत्सव आयोजन के दौरान लाखों दीपकों से झिलमिलाई ब्रज की काशी का खूबसूरत नजारा देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी।

आप बता दें जानकारी के अनुसार हर वर्ष की भांति तीर्थ धाम बटेश्वर में लगने वाले ऐतिहासिक पशु एवं लोक मेला का आयोजन जिला पंचायत आगरा द्वारा किया जाता है। सैकड़ों वर्ष पुरानी लगते चले आ रहे मेले का उद्घाटन मंगलवार की शाम जिला पंचायत अध्यक्ष आगरा मंजू भदोरिया द्वारा फीता काटकर किया गया। तो वहीं मंगलवार की देर शाम को ब्रज की काशी बटेश्वर में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत आगरा के तत्वधान में किया गया। बटेश्वर के यमुना किनारे घाटों पर ऐतिहासिक मंदिर श्रृंखला पर करीब 2 लाख 51 हजार दीपक एक साथ जलाए गए। जिससे शिव मंदिर श्रंखला के साथ यमुना की लहरें झिलमिला उठी और अयोध्या नगरी जैसा खूबसूरत नजारा देखने को मिला। चारों तरफ दीपक ही दीपक और उनकी रोशनी जगमगाती हुई नजर आई जिसे देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग बटेश्वर धाम पहुंचे और इस नजारा को देखकर बम भोले के जयकारों और जयघोष नगरी गूंज उठी। इस दौरान मंदिर के मुख्य पुजारी जय प्रकाश गोस्वामी एवं राकेश बाजपेई ने यमुना मैया का पूजन कराया। वही बटेश्वर में हुए दीपोत्सव के कार्यक्रम को सभी ने सराहा वही पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आयोजन को और बड़े स्तर पर कराने की नेताओं द्वारा बात कही गई। वही तीर्थ धाम बटेश्वर में प्राचीन मेले के साथ अन्य कार्यक्रमों को पर्यटन स्थल पर बढ़ावा देने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदोरिया, विधायक वाह पक्षालिका सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा अरिदमन सिंह,, सांसद राजकुमार चाहर, पूर्व विधायक डॉ राजेंद्र सिंह, विधायक फतेहाबाद जितेन्द्र बर्मा, पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर, जिला अध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह, जिला मंत्री मानवेंद्र सिंह राठौर स्थानीय नेता दीपोत्सव ऐतिहासिक कार्यक्रम के गवाह बने। दीपोत्सव कार्यक्रम की चहुओर सराहना की गई।

Responses

Leave your comment