Menu
वैन (सुनील कुमार - आगरा, उत्तर प्रदेश - 5.02.2024) :: वर्षो से नारकीय हालात में रह रहे नगला कली क्षेत्र ओर रजरई सहित दर्जनों कालोनियों के लोगों ने पुष्पांजलि होम्स निवासी भगवान शर्मा और उनकी पत्नी उषा देवी की 17वीं सालगिरह बेहद अनोखे ओर अनूठे अंदाज में मनाई। दंपत्ति ने अपनी शादी की सालगिरह सड़क पर बह रहे बदबूदार नाले के बीच में मनाई और फोटो भी खिंचवाया। ये अनोखा प्रदर्शन आगरा के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की नींद खोलने के लिए किया गया। पिछले कई वर्षो से क्षेत्र के रहने वाले लोग गंदे पानी, उबड़खाबड़ गड्ढेयुक्त सड़क और सफाई न होने से परेशान हैं। सभी ने मिलकर इसका विरोध करने का एक तरीका निकाला। लोगों ने अब ऐलान किया है कि कॉलोनी में किसी का भी जन्मदिन, शादी की सालगिरह या फिर कोई भी कार्यक्रम इसी गंदे नाले के बीच में मनाया जाएगा। आगरा पुष्पांजलि होम्स के भगवान शर्मा ने अपनी पत्नी उषा देवी के साथ 17वीं शादी की सालगिरह गंदे पानी के बीचो-बीच खड़े होकर मनाया। जहां पर उन्होंने एक दूसरे को माला भी पहनाया। इस दौरान बाकायदा कॉलोनी वासी बैंड बाजा लेकर मौजूद रहे।
On Sat, Apr 27, 2024
On Wed, Apr 24, 2024
On Sun, Apr 21, 2024