"वैलेंटाइन डे" पर ताजमहल के साये में विश्वभर के युवा कर रहे प्यार का इज़हार

वैन (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा, उत्तर प्रदेश) :: "वैलेंटाइन डे", यानि विदेशी तर्ज पर प्यार का इज़हार करने का दिन। साल में एक बार आने वाले इस दिन को अलग-अलग उम्र के और अलग-अलग देशों के लोग अपने तरीके से मनाते हैं। कोई अपनी महबूबा को खुश करता है तो कोई महबूब को। कोई अपने ईष्ट के साथ ख़ुशी-ख़ुशी इस दिन को साझा करते हैं तो कई युवा अपने माता-पिता का आशीर्वाद ले आज के दिन को शुभ करते हैं।

भारत में विश्व के सातवें अजूबे के रूप में मौजूद ताजमहल पर 14 फरवरी को कई युवा जोड़े प्यारा का इजहार करते नज़र आते हैं। कपल्स एक-दूसरे को फूल देकर प्यार का इजहार करते हैं। आगरा में लव ऑफ सिम्बल के नाम से जाना जाने वाला ताजमहल शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज की याद में बनबाया था। इसलिए दूर-दराज से कपल्स अपने प्यार का इजहार करने ताजमहल के साये में आते हैं। ऐसा ही एक कपल्स आज दिल्ली से अपने प्यार का इजहार इस लिए करने आया क्योंकि पिछले साल ताज के साये में उन्होंने प्यार का इज़हार किया और उसके बाद दोनों की शादी हो गयी।

हमारे आगरा के विशेष संवाददाता ब्रज किशोर शर्मा के अनुसार दिल्ली से आये अमित और सोनाली एक दूसरे से बेइंतहां मोहब्बत करते हैं। वह पिछले साल ताजमहल के साये में आये और अमित ने सोनाली को प्रपोज किया। आज दोनो बहुत खुश हैं। अमित ने आज भी सोनाली को गुलाब का फूल देकर "वेलेन्टाइन-डे" विश किया और एक दूसरे से प्यार का इजहार भी किया।

Responses

Leave your comment