Menu
वैन (कन्नौज ब्यूरो - अलीमुद्दीन) :: घरेलु गेस व डीजल पेट्रोल के बढ़े दामों से नाराज कन्नौज जिले के सपा कार्यकर्ताओ ने कलेक्ट्रेट परिसर में अनोखा प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला सपा कार्यकर्ताओं ने चक्की चलाकर, खुद गेहूं की पिसाई कर चूल्हे पर रोटी बनाकर विरोध दर्ज कराया। नाराज सपा नेताओ ने प्रदेश व केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब बीजेपी विपक्ष में थी तो बढ़े दामों पर जमकर प्रदर्शन करती थी और सत्ता में आने के बाद महंगाई पर अंकुश लगाने का वादा किया था, लेकिन अपने वादे से मुकरकर बीजेपी ने गैस सिलेंडर व डीजल पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी कर दी। देश में बढ़ती महंगाई से किसान और आम-आदमी सब परेशान हैं। वहीं प्रदर्शन कर रही सपा की महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुखिया योगी और देश के प्रधानमंत्री मोदी के लिए अपशब्दों का प्रयोग करते हुए नारेबाजी की कि रंडुओं-भडुओं की सरकार नहीं चलेगी-नहीं चलेगी।
On Sun, Feb 11, 2024
On Thu, Feb 8, 2024
On Sat, Feb 10, 2024