वैन (सुनील अरोड़ा - आगरा, उत्तर प्रदेश - 10.03.2023) :: 'इंदुसर से मानसर तक भारत वृहद बनायेंगे, हम भारत भव्य बनायेंगे, हम हिन्दू राष्ट्र बनायेंगे' ये कहना है आगरा आये पीठाधीश्वर श्रीमद् जगद्गुरु शंकराचार्य जी का। आगरा आगमन पर गुलमोहर स्थित पंडित वीरेंद्र शर्मा के घर उनके भक्तों ने उनका फूलमाला से ओर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर गुरुजी ने सभी भक्तों को दर्शन दिए और प्रसाद दिया। हिन्दुराष्ट्र अभियान अंतर्गत हिन्दुराष्ट्र विशाल धर्मसभा एवं दिव्य दर्शन महोत्सव शुक्रवार को शमशाबाद रोड आगरा 100 फूटा स्थित पार्क में होगा। आगरा में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कई महीनों से पूरे विश्व मे भारत को हिन्दुराष्ट्र बनाने को लेकर अभियान चला रहे है। अभियान की सफलता को लेकर उन्होंने कहा कि हमारे जीवन मे असफलता का कोई स्थान नही है। गुरुजी वृंदावन से धर्मसभा करने आगरा आये। जगद्गुरु शंकराचार्य जी हिन्दुराष्ट्र को लेकर गुरु जी लगातार देश के साथ साथ विदेश में भी अभियान चला रहे है। वह देश के प्रत्येक प्रदेशों, शहरों में धर्मसभाएँ कर लोगों को भारत को हिन्दुराष्ट्र बनाने के लिए जागरूक कर रहे है। इसी क्रम में अभियान को आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार को जगद्गुरू शंकराचार्य जी का आगरा में हिन्दू विशाल धर्मसभा एवं दिव्य दर्शन महोत्सव रखा गया है। शुक्रवार को शमशाबाद रोड 100 फूटा स्थित पार्क में गुरुदीक्षा एवं पादुका पूजन का कार्यक्रम होगा।
On Sun, May 11, 2025
On Sat, May 10, 2025