विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

- विहिप से गोवर्धन प्रखंड अध्यक्ष बने श्रेयस गुजराती, राम पण्डित को बनाया प्रखण्ड संरक्षक

वैन (राज ठाकुर राजावत - मथुरा, उत्तर प्रदेश - 30.10.2023) :: विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में जिला कार्यकारिणी ग्रामीण द्वारा श्री ज्वालाधाम कृष्णाआश्रम रुक्मणी विहार वृंदावन में एक बैठक आहूत की गई जिसमें संगठन के विस्तार पर गहन चर्चा कर ग्रामीणांचल में कार्यकारिणी को मजबूत करने हेतु संगठन का विस्तार किया। जिसमें जिलाध्यक्ष विनोद राघव, जिलामंत्री देवेन्द्र सिंह, संपर्क प्रमुख योगेश गौतम जी, जिला संगठन मंत्री योगेश पाठक, जिला उपाध्यक्ष ए के सैनी, जिला उपाध्यक्ष मुकुंद दास महाराज, जिला उपाध्यक्ष राम अवतार, राजन चौधरी ,जिला मिलन प्रमुख गिरीश राजपूत , गौ रक्षा जिला प्रमुख हरे कृष्णा के नेतृत्व में कार्यकारिणी का गठन हुआ।

सर्वसम्मति से विश्व हिंदू परिषद से प्रखंड अध्यक्ष गोवर्धन का दायित्व श्रेयस गुजराती एवं प्रखण्ड संरक्षक का दायित्व राम पण्डित को सौंपा गया। साथ ही बन्टी पांचाल को छाता प्रखण्ड मन्त्री बनाया गया। कोसी व मांट से बजरंग दल को मजबूती प्रदान करते हुए जिम्मेदारी सौंपी गईं। बैठक का कुशल संचालन जिलामंत्री देवेन्द्र सिंह द्वारा किया गया। बैठक के अंत में सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाइयां दी तथा विश्वास जताया कि संगठन के साथ पूरी ईमानदारी, निष्ठा, परिश्रम व लग्न से निर्वाह करेंगे।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विनोद राघव, जिलामंत्री देवेन्द्र सिंह, संपर्क प्रमुख योगेश गौतम जी, जिला संगठन मंत्री योगेश पाठक, जिला उपाध्यक्ष मुकुंद दास महाराज, जिला उपाध्यक्ष राम अवतार, जिला उपाध्यक्ष ए के सैनी, राजन चौधरी ,जिला मिलन प्रमुख गिरीश राजपूत , गौ रक्षा जिला प्रमुख हरे कृष्णा, प्रखण्ड मन्त्री गोवर्धन जगदीश गोकुलिया, प्रखण्ड अध्यक्ष छाता डॉ लव सिंह, सुरजीत सिंह, राम तोमर, राजू राजपूत, नीरज जोशी, ध्रुव कौशिक, हिमालय, उमेश, राम प्रकाश, अमित तिवारी, राजू राजपूत सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Responses

Leave your comment