Menu
वैन ब्यूरो :: अजमेर से कुशीनगर जा रही बस छिबरामऊ थाना क्षेत्र के मुल्लापुर प्रेमपुर के समीप टायर फट जाने से खड़े ट्रक में जा भिड़ी। बस में करीब 60-65 यात्री सवार थे जिसमे 30 के लगभग लोग घायल हो गए। घायलों में 17 महिलाएं भी शामिल है। गंभीर रूप से घायल सभी यात्रियों को सौ सैया अस्पताल छिबरामऊ में भर्ती कराया गया है जहाँ सभी घायलों का इलाज चल रहा है। बताया जाता है ड्राइवर के सो जाने के कारण यह घटना हुई है। फिलहाल मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन ने सभी को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पुलिस का कहना है कि 30 यात्रीओ को चोटें आई है जो खतरे से बाहर हैं। कोई गंभीर नहीं है।
On Sun, Feb 11, 2024
On Thu, Feb 8, 2024
On Sat, Feb 10, 2024