Menu
उत्तर प्रदेश (ब्रजकिशोर शर्मा - आगरा - 27.12.2021) :: आगरा-बिल्लोचपुरा लोहा मंडी स्थित आर एस एस के कार्यालय, मोती कुंज पर कुछ असामाजिक तत्वों ने देर शाम माहौल बिगड़ दिया। दरअसल कुछ असामाजिक तत्वों ने RSS स्थित सेवा भारती विद्यालय पर आकर शराब पीना शुरू कर दिया जिसका विरोध वहां मौजूद छात्रों और कार्यकर्ताओं ने किया किया विरोध से नाराज उन युवकों द्वारा अपने तमाम लोगों के साथ मिलकर सेवा भारती पर हमला कर दिया और जमकर पथराव किया जिसमें लगभग आधा दर्जन कार्यकर्ता घायल हो गए इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना पाकर सेवा भारती और आर एस एस के तमाम कार्यकर्ता इकट्ठे हो गए और थाना लोहामंडी का घेराव कर डाला मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस द्वारा दोषियों के खिलाफ तमाम संगीन धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।
On Sun, Feb 11, 2024
On Thu, Feb 8, 2024
On Sat, Feb 10, 2024