कुख्यात अपराधी विकास दूबे को आज भी जिन्दा तलाश रहा यहां का सरकारी महकमा

वैन (राज ठाकुर राजावत - मथुरा, उत्तर प्रदेश) :: मथुरा नगर निगम क्षेत्र के मुख्य चौराहे जहां पर देश ही नहीं अपितु विदेशी मेहमान भी भरपूर नज़र आते हैं। श्री कृष्ण जन्म स्थान रेलवे क्रॉसिंग व विभिन्न क्षेत्रों में एक अपराधी की तलाश के संदर्भ में आवश्यक सूचना हेतु होर्डिंग्स लगाए गए थे, जिसकी तलाश थी उस नाम से लगभग सभी लोग अवगत हैं, लेकिन मथुरा के नगर निगम अधिकारी, नगर आयुक्त से चूक हो रही है और अभी तक मथुरा के शहरी पब्लिक प्लेसों पर कुख्यात दुर्रान्त अपराधी विकास दुबे के पोस्टर सहित अभिलेख लगे हुए हैं। जबकि विकास दुबे को इस दुनिया को अलविदा कहे कई दिन बीत चुके हैं। उसके तत्पश्चात भी विकास दुबे की तलाश के संदर्भ में लगे होर्डिंग नगर निगम क्षेत्र से नहीं हटाये गए हैं।

जबकि मथुरा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी व जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, नगर निगम अधिकारी, नगर आयुक्त सहित तमाम पदासीन अधिकारियों का दौरा कोविड - 19 के चलते होता रहता है। क्या ऐसा भी हो सकता कि अधिकारियों की नजर उन बड़े-बड़े होर्डिंग्स पर ना जाती हो, जिसमें ज़ुल्म के बादशाह पुलिसकर्मियों के हत्यारे की तलाश की रही है? और ऐसा है तो उनको लगने का कोई मतलब नहीं निकलता जिसे अधिकारी नहीं देख पा रहे हैं। उसे आम जनता क्या देख पाएगी?

आपको ज्ञात हो कि यह वही प्रशासन है जो किसी नेता, अभिनेता या समाज सुधारक के साथ-साथ अगर समाज-सेवी के होर्डिंग्स हों तो रातों-रात नेस्तनाबूद करा दिए जाते हैं। लेकिन अब, यह अधिकारी चादर तान कर सोये हैं, क्योंकि अंदरूनी इन्हे भी पता है कि जिसकी तलाश थी वह अब दुनिया में नहीं है।

देखना लाज़मी होगा कि पत्रकारों के माध्यम से अधिकारियों को जगाने का यह प्रयास प्रशासन की नींद खोलने में सफल होता है या नहीं?

Responses

Leave your comment