वैन (राजीव मेहता - फरीदाबाद, हरियाणा - 07.11.2024) :: गुरुग्राम के निजी स्कूल में बच्ची से गलत व्यवहार का मामला सामने आया है। हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने गुरुग्राम के एक निजी स्कूल में बच्ची के साथ हुई गलत व्यवहार के मामले में संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि वह हादसे की जगह का खुद भी दौरा करेंगी। साथ ही रेनू ने अभिभावकों से भी अनुरोध किया कि ऐसे स्कूलों में अपने बच्चों को ना भेजें जहां बच्चे सुरक्षित नहीं है। महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने यह भी कहा कि स्कूल में इस तरह की घटना शर्मनाक है और इसमें स्कूल स्टाफ का ही कोई बड़ा पदाधिकारी भी आरोपी पाया जा सकता है। जांच जारी है।
On Thu, Oct 22, 2026
On Wed, Oct 21, 2026