- जैन मुनि आश्रम में तप अभिनंदन समारोह 4 दिसंबर को
वैन (भिवानी - हरियाणा ब्यूरो - 29.08.2022) :: शहर के रेलवे लाइन पार क्षेत्र में स्थित जैन मुनि आश्रम, हालुवास गेट में 4 दिसंबर ,रविवार को प्रात: 10:00 तप अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए श्रद्धालु नीलम जैन ने बताया कि तप अभिनंदन समारोह का आयोजन भिवानी में पहली बार किसी व्यक्ति द्वारा सुदीर्घ तपस्या जैन मुनि आश्रम की संचालिका डॉक्टर उषा जैन के द्वारा 60 दिन की तपस्या के उपलक्ष में तपस्या अनुमोदना हेतु मनक मुनि महाराज के सानिध्य में किया जा रहा है। जैन मुनि आश्रम के मनक मुनि जी महाराज ने बताया कि डॉ उषा जैन 60 दिन की तपस्या पर बैठी हैं। यह तपस्या प्रदेश में अब तक की दूसरी बड़ी तपस्या है। इससे पहले डॉ उषा जैन के मामा संपतमल जी महाराज ने 2006 में 108 दिन की तपस्या की थी। डॉ उषा जैन अपनी तपस्या 10 सितंबर को आचार्य महाश्रमण के सानिध्य में पारणा करेंगी। इस अवसर पर डॉ उषा का मानना है कि तप तो हर व्यक्ति को करना चाहिए। वेंटिलेटर पर जाने से अच्छा है कि व्यक्ति एक माह में कम से कम 2 या 3 दिन का तप या निराहार जरूर रहें। इससे आप स्वस्थ तो रहेंगे व शरीर के अन्य अंगों को आराम मिलता है। ऐसा करने से शरीर हमेशा निरोग व स्वस्थ रहता है तथा उसे कभी भी डॉक्टरी उपचार की जरूरत ही नहीं होती।
संबंधित खबरें
Responses
Leave your comment