कृषि बिल के विरोध में राकेश टिकैत की 24 फरवरी को किरावली में महापंचायत

आगरा (सुनील अरोड़ा) :: भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर कृषि बिल के विरोध में आगरा के किरावली के मिनी स्टेडियम में 24 फरवरी को राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की एक महापंचायत की जाएगी। इस कार्यक्रम के बारे में सोमवार को प्रेस वार्ता में किसान यूनियन के आगरा जिलाध्यक्ष राजवीर लवानियां ने जानकारी दी। राजवीर लवानियां ने बताया कि तीन कृषि बिल के विरोध और वापिस लेने की मांग को लेकर हजारों किसान अपनी खेती बाड़ी छोड़कर दिल्ली सीमा पर पड़ा है लेकिन सरकार को किसानों की पीड़ा दिखाई नही दे रही। आगरा में भी किसानों को बिल के नुकसान के बारे में बताने ओर किसानों से रूबरू होने के लिए किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत किरावली में 24 फरवरी बुधवार को महापंचायत करने आ रहे है। उन्होंने किसानों से महापंचायत में पहुँचने की अपील की है।

Responses

Leave your comment