वैन (साजन सैनी - मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश) :: मुजफ्फरनगर में बदमाशों के हौंसले आजकल आसमान छू रहे हैं। बदमाश इलाके में खुलेआम अपने आतंक को अंजाम दे रहे हैं। इसी सिलसिले में कल रात के समय घर से टहलने निकले 2 युवको पर 3 अज्ञात हथियारों से लैस बदमाशों ने नाम पूछकर गोलियां बरसा दी। हादसे में गोली लगने से 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा मामले की जांच शुरू कर दी है। दरअसल मामला बुढाना कोतवाली क्षेत्र के बड़कता रोड़ का है, जहां रात के समय घर से टहलने के नाम पर निकले तीन युवकों में से 2 युवकों को अज्ञात 3 हथियारों से लैस बदमाशों ने नाम पूछकर गोलियों से छलनी कर दिया। घटना को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। जानकारी मिलते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंची और घायलों को सी.एच.सी. बुढाना में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत के चलते दोनों घायल फारुख व शाहरुख निवासी बुढाना को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के दौरान परिजनों की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
On Wed, Feb 26, 2025
On Wed, Jan 29, 2025
On Tue, Jan 28, 2025
On Thu, Nov 7, 2024
On Sat, Jul 27, 2024
On Thu, Jun 13, 2024
On Thu, Jun 6, 2024