हॉकी को धरातल से शीर्ष पर पहुंचाने के लिए मंथन बैठक संपन्न

वैन (राजीव मेहता - अम्बाला, हरियाणा) :: हॉकी एसोसिएशन हरियाणा ने पिछले लगभग 22 साल से हॉकी के खेल के प्रति उदासीनता को देखते हुए अंबाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में राजेंद्र विज की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में हॉकी एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया और हॉकी के खेल को किस प्रकार से प्रोत्साहन दिया जाए जिससे खेल प्रेमियों के मन में इस खेल के प्रति जागरूकता पैदा की जाए विषय पर विचार किया गया।

इस अवसर पर राजेंद्र विज ने बताया कि हरियाणा में पिछले 22 सालों से हॉकी के खेल के प्रति लोगों के मन में उदासीनता देखी जा रही है और आज हमारी यह बैठक सिर्फ इसलिए हुई है कि हॉकी का खेल जो कि बिल्कुल धरातल पर आ गया है उसको कैसे शिखर पर पहुंचाया जाए?

Responses

Leave your comment