व्यूज़ 24 (संदीप कुमार - फतेहपुर, उत्तर प्रदेश) :: पुलवामा में सेना पर हुए दिल दहला देने वाले हमले के बाद जहां देश में आक्रोश और प्रदर्शन का दौर जारी है वहीं इसी सिलसिले में फतेहपुर में चाँदपुर के सदना पब्लिक स्कूल के बच्चों ने शहीद हुए सभी जवानों को श्रद्धांजलि दी। स्कूल प्रबंधक अभिलाष सिंह के साथ प्रिंसिपल रूबी ओमर ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। विद्यालय के सभी स्टाफ और छात्रों ने रैली निकालकर विरोध जताया। विद्यालय के सभी स्टाफ व छात्र-छात्राओं ने तख्ती पर 'पाकिस्तान मुर्दाबाद', और 'Stop Terrorism' लिखकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रबंधक अभिलाष सिंह ने कहा कि देश के जवानों के साथ जिस तरह की घटना घटित हुई हैं वह शर्मनाक हैं। हम सब शहीद के परिवारों के साथ खड़े हैं। अध्यापिका रुचि ने कहा कि यह खबर सुनकर तो दिल दहल गया। हम सिर्फ इतना ही चाहते हैं की सरकार पाकिस्तान को जल्द से जल्द जवाब दे। इस घटना को सुनकर छात्रों में भी रोष है। स्कूल के एक अन्य कर्मचारी विजय सिंह ने कहा कि पाकिस्तान पर हमला करके सभी आतंकियों का खात्मा करना चाहिए। सभी छात्र व स्टाफ ने वंदे मातरम के नारों के साथ पाकिस्तान के खिलाफ अपना विरोध जताया।
On Wed, Feb 26, 2025
On Wed, Jan 29, 2025
On Tue, Jan 28, 2025
On Thu, Nov 7, 2024
On Sat, Jul 27, 2024
On Thu, Jun 13, 2024
On Thu, Jun 6, 2024