वैन (किरण / महेश / विकास - जींद, हरियाणा) :: जींद उप चुनाव में जननायक जनता पार्टी के प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के समर्थन में हिसार के सांसद दुष्यन्त चौटाला ने जींद के मेन बाजार में सर्राफा व्यापारियों से वोट की अपील की। इस मौके पर सांसद दुष्यन्त चौटाला ने वैन न्यूज़ एजेंसी से खास बातचीत के दौरान बताया कि भाजपा ने जो नारा दिया था "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ", उसका हरियाणा में उल्टा असर हो रहा है। आज हरियाणा में जिस प्रकार से अपराध बढ़ रहा है उसमें हरियाणा बिहार को भी पीछे छोड़ चुका है। आज जींद के उप-चुनावो में भाजपा के मुख्यमंत्री विकास का भाषण दे रहे हैं। क्या जींद में विकास देखने को मिल रहा है? अगर हरियाणा में विकास हो रहा है तो जींद में हर जगह कचरा और सड़को पर गड्ढे क्यों दिख रहे हैं? देश के प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि रोज़ाना 11 किलोमीटर सड़कों का निर्माण हो रहा है लेकिन पिछले पाँच सालो में जींद बस स्टैंड से बाई पास मात्र 12 किलोमीटर है उसका निर्माण क्यों नही हुआ? जींद के साथ ही सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है? इसके अलावा सांसद ने कहा की अगर हमारी सरकार बनती है तो हम हरियाणा को अपराध मुक्त बनाएंगे। हरियाणा में विकास करवाएंगे। हरियाणा में एक परिवार एक रोजगार का कानून बनाएंगे।
On Wed, Feb 26, 2025
On Wed, Jan 29, 2025
On Tue, Jan 28, 2025
On Thu, Nov 7, 2024
On Wed, Jul 24, 2024
On Sun, Sep 24, 2023
On Fri, Feb 9, 2024