व्यूज़ 24 (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा, उत्तर प्रदेश) :: जो बुजुर्ग अपनों से दुत्कारे गए, जिन बच्चों को अनाथ होने का गम सताता हो, वो आगरा प्रशासन की नजर में खास बन गए। तभी तो ताज महोत्सव में इन लोगों को वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों और अनाथ बच्चों को हर रोज ताज महोत्सव के कल्चर प्रोग्राम दिखाने की व्यवस्था की गई है। ताज नगरी आगरा में इन दिनों ताज महोत्सव की धूम मची हुई है। कला, संस्कृति औऱ शिल्प को समर्पित ताज महोत्सव में देशी-विदेशी पर्यटकों के साथ ही कुछ ऐसे भी मेहमान हैं जो आगरा प्रशासन के लिए अति-महत्वपूर्ण मतलब वीआईपी बने हुए हैं। जी हां, ये वो वीआईपी मेहमान हैं जो अपनो से दुत्कारे जाने के बाद वृद्धाश्रम में रहने को मजबूर हैं। इन मेहमानों में अनाथ बच्चे भी शामिल हैं, जिनका दुनिया में कोई नहीं है लेकिन यहां पहुंचने के बाद उनको किसी प्रकार की कोई कमी भी नहीं है। यह डीएम आगरा एन जी रवि कुमार की ही पहल का ही नतीजा है कि आगरा के राम लाल वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों और बच्चों को ताज महोत्सव में वीआईपी मेहमान का दर्जा दिया गया है। खुद को यह सम्मान पा कर बुजुर्गों और बच्चों की खुशी देखने लायक होती है। ताज-महोत्सव की अनुपम छठा देखकर बच्चे भी खुद को चहकने से रोक नही पा रहे। इस महोत्सव में समाज से कटे हुए बुजुर्गों और अनाथ बच्चों को खास तव्वजो दिए जाने की हर तरफ सराहना हो रही है। डीएम आगरा की इस पहल से ताज महोत्सव में आने वाले कलाकारों को दर्शक मिल रहे हैं, वंही बुजुर्गों औऱ अनाथ बच्चों को प्रशासन का अपनापन। योगी सरकार के ऐसे संवेदनशील अधिकारी की इस पहल की तारीफ यह बताने के लिए काफी है कि योगी सरकार का "सबका साथ - सबका विकास" का संदेश बखूबी डीएम आगरा तक पहुंचा है।
On Wed, Feb 26, 2025
On Wed, Jan 29, 2025
On Tue, Jan 28, 2025
On Thu, Nov 7, 2024
On Wed, Jul 24, 2024
On Sun, Sep 24, 2023
On Fri, Feb 9, 2024