व्यूज़ 24 (भगत तेवतिया - पलवल, हरियाणा) :: हथीन के बहीन थाना इलाके में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की का चार युवकों ने गाड़ी से अपहरण कर खेड़ा गांव में बारी -बारी से गैंगरेप किया और रात भर अपनी हवस का शिकार बनाने के बाद लड़की को उसके गांव छोड़ गए। जिसके बाद पीड़िता जैसै-तैसे अपने घर पहुंची। कई दिन बीत जान के बाद पीड़िता ने गैंगरेप की सारी वारदात अपने पिता को बताई। तत्पश्चात महिला थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी गई। पुलिस ने पीड़िता का मैडिकल करा चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 376 डी, 365 और पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पिछले कुछ दिनों से देखने में आ रहा है कि हरियाणा में बेटियां बलिकुल भी महफूज नहीं हैं। जिसका जीता-जागता उदाहरण हथीन का बहीन थाना क्षेत्र है, जहां पर बीती 4 जनवरी की रात एक नाबालिग लड़की अपनी माता के कहने पर पिता को ढूंढने के लिए घर से बाहर गई थी। जब उसे अपने पिता नहीं मिले तो वह शौच के लिए चली गई। थोड़ी ही दूरी पर चार युवक खड़े थे जिन्होने उसे जबरन गाड़ी में बिठा लिया और रात के करीब 9 बजे के आपपास उसे पास के ही गांव खेड़ा में ले गए। जहां पर बारी-बारी से पीड़िता को अपनी हवस का शिकार बना डाला। सबसे पहले मौसीम नेन ने नाबालिग लड़की के साथ रेप किया। जिसको लड़की ने पहचान लिया, जो कि गंडूरी गाव का रहने वाला था। उधर, महिला थाना प्रभारी कमला देवी ने बताया कि लड़की को शौच जाते समय चारों आरोपियों ने गाड़ी से अगवा किया था और बाद में बारी-बारी से रेप कर लडकी के गांव छोड़ गए। नाबालिग पीड़िता एक लड़के को जानती है। मामले की शिकायत हमारे पास कल आई थी। हमने पीड़िता का मैडिकल कराकर एक नामजद सहित चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
On Wed, Feb 26, 2025
On Wed, Jan 29, 2025
On Tue, Jan 28, 2025
On Thu, Nov 7, 2024
On Wed, Jul 24, 2024
On Sun, Sep 24, 2023
On Fri, Feb 9, 2024