उत्तर प्रदेश (अलीमुद्दीन सिद्दीकी - 30.09.2021) :: विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ने आज अपनी राजनीतिक कर्म भूमि कन्नौज जिले पहुँचे यहां उन्होंने पार्टी संस्थापक सदस्य पूर्व विधायक स्वर्गीय कप्तान सिंह यादव की मूर्ति का अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर तीखी टिप्पड़ी की। उन्होंने भाजपा को झूठ का अंतरराष्ट्रीय केंद्र बताया। इतना ही नही किसानों नौजवानों को रोजगार, बेरोजगारी के मुद्दों पर भी भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने जनसभा में आये लोगो से अपील करते हुए कहा कि याद रखना इस चुनाव में हमें बूथ बूथ पर लड़ाई लड़नी है अगर हम लड़ाई नहीं लड़ेंगे तो हम कामयाब नहीं होंगे। बहुत साजिश होंगी बहुत सडयंत्र होंगे तरह तरह की बाते होंगी। लेकिन याद रखना यह चुनाव हमारे और आपके भविष्य का है हमारा आपका भविष्य इसी चुनाव से जुड़ा है। अगर भारतीय जनता पार्टी सोचती है कि वह बदलाव नही होने देंगे तो समाजवादियों ने कहा है कि हमे कितनी भी सायकिल चलानी होगी हम बदलाव करके दिखाएंगे। प्रतापगढ़ के सांसद की खबर आपने सुनी देखी होगी जनता ने कूट दिया। जनता से खूब वादा किये थे काम करंगे। जनता ने कूट दिया। गाँव मे सांसद विधायक घुस नही पा रहे। सुना है गोरखपुर में भी किसी की कुटाई हुई थी। आज अखबार में पढ़ा होगा कानपुर के ब्यापारी मनीष गुप्ता जो अपने ब्यापारिक दोस्तो के साथ गोरखपुर गए थे वहां एक होटल में सो रहे थे। पुलिस ने पकड़कर बहुत मारा और उसकी जान चली गयी। मुख्यमंत्री के क्षेत्र में पुलिस पिटाई से एक ब्यापारी की जान चली गयी। उसके लिए कौन जिम्मेदार है। सरकार जिम्मेदार है उसके लिए। मंच से संबोधन करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अभी चुनाव ज्यादा करीब नही है तो लखनऊ से लेकर छिबरामऊ तक एक्सप्रेस वे पर समाजवादी ही समाजवादी दिखे, जब चुनाव बिल्कुल पास होगा तो क्या होगा। भाजपा में कोई नही जा रहा सब समाजवादी पार्टी में न जाने कितने नेता शामिल हो रहे है। भाजपा द्वारा किसानों को 500 रूपये महीने देने पर उन्होंने कहा कि वह आने समय मे किसानों के परिवारों में माता बहनों को भी लाभ देने का काम करेंगे। ब्लाक प्रमुख चुनाव में कन्नौज जिले में पत्रकार पर हुए हमले पर उन्होंने कहा कि सब पत्रकार साथी एक होकर भाजपा को हटाए। महंत गिरी की मौत के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार है वह भी साधु संत है उनकी सरकार में 22 नही 40 साधु संतो की हत्या हो चुकी है। तो आप कल्पना कीजिये प्रदेश में कानून ब्यवस्था कैसी है। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में सभी क्षेत्रीय दलों को साथ मे लेकर चुनाव लड़ेंगे। छिबरामऊ में भगवान बुद्ध की प्रतिमा को रखने पर हुए बवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि देखो भाजपा की कितनी बड़ी चाल थी भाजपा को न भगवान बुद्ध की मूर्ति से मतलब है न महाराणा प्रताप की मूर्ति से मतलब है उनको सिर्फ बटवारें से और केवल वोट मिल जाये इससे मतलब है। हम शाक्य समाज के लोगो से कह के जा रहे है अगर सरकार बनेगी तो हम समाजवादी भगवान बुद्ध की मूर्ति लगवाने का काम करेंगे। और महाराणा प्रताप जी की भी कही न कही प्रतिमा लगवाएंगे।
On Wed, Feb 26, 2025
On Wed, Jan 29, 2025
On Tue, Jan 28, 2025
On Thu, Nov 7, 2024
On Wed, Jul 24, 2024
On Sun, Sep 24, 2023
On Fri, Feb 9, 2024