वैन (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा, उत्तर प्रदेश - 10.01.2022) :: आगरा ताजगंज क्षेत्र के होटल में युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी बाह ब्लाक प्रमुख लाल सिंह समेत दो को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ युवती ने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपितों से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। पीड़िता खुर्जा की रहने वाली है। खुर्जा की रहने वाली युवती ने रात 11 बजे 112 पर पुलिस को काल करके दुष्कर्म की सूचना दी थी। उसने पुलिस को बताया था कि बाह क्षेत्र के लाल सिंह से तीन महीने से उसकी बातचीत होती थी। उसने रविवार दोपहर तीन बजे फोन करके ताजगंज क्षेत्र में बुलाया था। यहां गाड़ी में बातचीत करने के बाद वह उसे होटल में ले गया। वहां उसका एक और साथी मिल गया। दोनों ने होटल में युवती से दुष्कर्म किया। इसके बाद गाड़ी से रोड पर छोड़कर भाग गए। पीड़िता से तहरीर लेकर पुलिस ने बाह के फरैरा निवासी लाल सिंह और उसके साथी यतेंद्र के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। लाल सिंह बीजेपी से बाह के वर्तमान ब्लाक प्रमुख हैं। पुलिस ने लाल सिंह और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। बाह क्षेत्र में बीजेपी से ब्लाक प्रमुख की गिरफ्तार करने की खबर फैलते ही चर्चाएं होने लगी हैं। उनके गांव और आसपास के लोगों का कहना है कि पुलिस की टीम गांव में तड़के चार बजे पहुंची थी। वहां से ब्लाक प्रमुख को साथ ले गई है।एसएसपी आगरा सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि आरोपितों गिरफ्तार कर लिया गया है ब्लाक प्रमुख लाल सिंह भारतीय जनता पार्टी में काफी रसूख वाला नेता बताते हैं उसके फोटो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा अरिदमन सिंह वर्तमान विधायक बाह रानी पक्षालिका सिंह का करीबी बताया जाता है।
On Wed, Feb 26, 2025
On Wed, Jan 29, 2025
On Tue, Jan 28, 2025
On Thu, Nov 7, 2024
On Wed, Jul 24, 2024
On Sun, Sep 24, 2023
On Fri, Feb 9, 2024