- ताजमहल पर सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी लापरवाही - विदेशी पर्यटकों ने ताजमहल मुख्य स्मारक पर किया मार्शलआर्ट का खुला प्रदर्शन - मार्शलआर्ट प्रदर्शन करते विदेशी पर्यटकों का वीडियो वायरल - वीडियो वायरल होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में मचा हड़कंप - ताजमहल परिसर के अंदर का मामला वैन (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा, उत्तर प्रदेश) :: ताजमहल पर मार्शल आर्ट करते हुए विदेशी सैलानियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह वीडियो बुधवार सुबह का बताया जा रहा है, जिसमें कुछ विदेशी सैलानी ताज महल मुख्य स्मारक पर मार्शल आर्ट का एक्शन करते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। ताजमहल मुख्य मकबरे पर कुछ विदेशी सैलानियों द्वारा मार्शल आर्ट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से 8 सैलानियों का यह दल ताजमहल मुख्य स्मारक पर मार्शल आर्ट का प्रदर्शन कर रहा हैं। ताज परिसर के अंदर योगा और प्रदर्शन करने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है जिसमें सुरक्षा एजेंसियों द्वारा ताजमहल की सुरक्षा को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। मुख्य स्मारक पर इस तरह के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं, जिसका मुख्य कारण मुख्य मकबरे तक मोबाइल फोन का उपयोग माना जा रहा है। बहरहाल पर्यटक मार्शल आर्ट का प्रदर्शन कर ताजमहल से चले भी जाते हैं और सुरक्षा एजेंसियों को इसकी भनक भी नहीं लगती है। आने वाले समय में यह देखना लाज़मी होगा कि सोये हुए दुनिया के अजूबे के सुरक्षाकर्मियों की नींद खुलेगी या वह अब भी इसी तरह कुम्भकरण की नींद सोते रहेंगे।
On Wed, Feb 26, 2025
On Wed, Jan 29, 2025
On Tue, Jan 28, 2025
On Thu, Nov 7, 2024
On Wed, Jul 24, 2024
On Sun, Sep 24, 2023
On Fri, Feb 9, 2024