- एस.सी.ओ.जे.टी.ई.एक्स 2019 की मेजबानी कर रहा है भारत वैन (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा, उत्तर प्रदेश) :: शंघाई सहयोग संगठन देशों का प्रतिनिधिमंडल बुधबार ताज दीदार को आगरा आया। 32 लोगों के इस दल में चीन भारत कजाकिस्तान किर्गिस्तान पाकिस्तान रूस और तजाकिस्तान सहित सभी 8 देशों के सदस्य प्रतिनिधि शामिल रहे। शंघाई सहयोग संगठन देशों का प्रतिनिधिमंडल दल ने बुधबार को ताजमहल का दीदार किया। इस दल में 32 सदस्य शामिल रहे जिन्होंने करीब एक घंटे का समय ताजमहल के साए में बिताया और जी भर कर इसके रूहानियत का अहसास किया। इस दौरान शंघाई सहयोग संगठन देशों के प्रतिनिधियों ने इन यादगार लम्हों को जी भरकर कैमरे में कैद किया। शंघाई सहयोग संगठन देशों के प्रतिनिधि दल के साथ चीन, भारत, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान सहित सभी आठ सदस्य देशों के प्रतिनिधियो ने ताजमहल का दीदार किया। इस दौरान सभी प्रतिनिधियों ने ताजमहल की सुंदरता को बेमिसाल बताया। शंघाई सहयोग संगठन देशों का एक और प्रतिनिधि मंडल दल गुरुवार को ताजमहल के दीदार को आगरा आएगा इस दिल में संगठन देशों के प्रमुख शामिल होंगे।
On Wed, Feb 26, 2025
On Wed, Jan 29, 2025
On Tue, Jan 28, 2025
On Thu, Nov 7, 2024
On Wed, Jul 24, 2024
On Sun, Sep 24, 2023
On Fri, Feb 9, 2024