व्यूज़ 24 (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा, उत्तर प्रदेश) :: देश-दुनिया से ताजमहल के दीदार को आने वाले सैलानियों और स्थानीय लोगों के लिए आगरा विकास प्राधिकरण ने ताज के साए में एक और आकर्षण तैयार किया है। ट्राइडेंट तिराहे पर खाली पड़ी जमीन पर आगरा विकास प्राधिकरण ने ना सिर्फ सुंदर बागीचा तैयार किया है बल्कि लाखों रुपए की कीमत से यहां एक सेल्फी प्वाइंट भी तैयार किया गया है। यह सेल्फी प्वाइंट सैलानियों के लिए बेहद आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस सेल्फी प्वाइंट को तैयार करने में 7 लाख रुपए की लागत आई है वहीं इसके मोनोग्राम प्रेम को खास उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से तैयार कराया गया है जो कि रात के वक्त भी बेहद आकर्षक दिखेगा। इस पार्क में यह सेल्फी प्वाइंट तैयार कराया गया है और पार्क का सौंदर्यीकरण और अच्छे से कराया जा रहा है। इसके अंतर्गत फुटपाथ और ग्रीनरी विकसित की जा रही है जिसमें डेढ़ करोड़ रुपए की लागत आ रही है। लोगों का मानना है कि यह सेल्फी प्वाइंट सैलानियों के साथ स्थानीय लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र होगा। लोग फुर्सत के क्षण में यहां आकर अपना समय व्यतीत करे सकेंगे तो वहीं बाहरी लोग इस सेल्फी प्वाइंट के जरिए ताजनगरी की यादों को संजो कर अपने साथ ले जा पायेंगे।
On Wed, Feb 26, 2025
On Wed, Jan 29, 2025
On Tue, Jan 28, 2025
On Thu, Nov 7, 2024
On Wed, Jul 24, 2024
On Sun, Sep 24, 2023
On Fri, Feb 9, 2024