वैन (नीरज परिहार - आगरा, उत्तर प्रदेश) :: आगरा जनपद के थाना फतेहाबाद क्षेत्र के अंतर्गत यमुना के बीहड़ में बसे गांव सांकुरी में गुरुवार सुबह पशु चरा रहे किसान की बकरी को एक विशाल अजगर ने लिया। बकरी को निगलने के बाद किसान ने देखा तो अजगर बैठा हुआ था, जिस पर वह डर गया। तत्काल इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी गई। सूचना पाकर पर दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने अजगर को रस्सियों से बांधकर बकरी को उसके पेट से निकालने का प्रयास किया। मगर लाख कोशिशों के बावजूद बकरी को नहीं निकाला जा सका। वहीं अजगर के खूंखार होने से ग्रामीणों में डर की स्थिति बनी रही। ग्रामीण अजगर को रस्सी से बांधकर चारों तरफ खींच रहे थे। खींचने के बावजूद भी वह काबू नहीं हो रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय वन कर्मियों को दी। काफी देर बाद वनकर्मी वहां पहुंचे और अजगर को बंद कर खबर लिखे जाने तक वन विभाग कार्यालय पर लाने के लिए व्यवस्था की जा रही थी। ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है कि वन कर्मी अजगर को पकड़कर नदी के गहरे जंगल में छोड़ेंगे या फिर उसे कीठम ले जाया जा सकता है।
On Wed, Feb 26, 2025
On Wed, Jan 29, 2025
On Tue, Jan 28, 2025
On Thu, Nov 7, 2024
On Sat, Jul 27, 2024
On Thu, Jun 13, 2024
On Thu, Jun 6, 2024