वैन (कन्नौज ब्यूरो - अलीमुद्दीन) :: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में देर रात घर मे घुसे बदमाशों ने 18 साल की लड़की का अपहरण कर उसके पिता को फावड़े से काटकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि दंपति ने बेटी के अपहरण का विरोध करने पर बदमाशों ने पति-पत्नी को फावड़े से काट डाला। घटना में बुजर्ग की मौके पर मौत हो गयी जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है। घायल महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद से पूरे गाँव मे दहशत का माहौल है। मौके पर पहुची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू कर दी है। घटना गुरसहायगंज कोतवाली इलाके के गौरियापुर गाँव की है यहां सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि रमेश दोहरे व उसकी पत्नी उषा को किसी ने धारदार हथियार से काट डाला है, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुयायना किया तो रमेश की मौत हो चुकी थी और पत्नी उषा जीवन-मौत से लड़ रही थी। पुलिस ने घायल उषा को आनन-फानन में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस अधिकारियों की माने तो घर मे रमेश दोहरे अपनी पत्नी उषा व बेटी संगीता के साथ रहता था। बदमाश रमेश की बेटी संगीता को साथ ले गए हैं। मामले को गम्भीरता से लेते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। जल्द ही हादसे का खुलासा होगा।
On Wed, Feb 26, 2025
On Wed, Jan 29, 2025
On Tue, Jan 28, 2025
On Thu, Nov 7, 2024
On Sat, Jul 27, 2024
On Thu, Jun 13, 2024
On Thu, Jun 6, 2024