- आधा दर्जन युवकों ने मकान में की फायरिंग - सी.सी.टी.वी. कमरे में कैद हुई वारदात वैन (चरखी दादरी - हरियाणा ब्यूरो) :: दादरी शहर के वार्ड-14 स्थित रविदास नगर में बुधवार को करीब आधा दर्जन बाइक सवार बदमाशों ने युवक के घर पर फायरिंग कर दी। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वारदात को अंजाम देकर आरोपित मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके का मुआयना करने पहुंची। यह सारा वाक्या मकान के सामने लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गया। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपित युवकों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में रविदास कालोनी निवासी संजय कुमार ने बताया कि बुधवार रात्रि वह अपने घर में सो रहा था। इसी बीच करीब साढे 11 बजे 2 बाइकों पर सवार करीब आधा दर्जन युवक घर के सामने पहुंचे। पीड़ित का आरोप है कि उक्त युवकों ने डंडों से गेट को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसके बाद आरोपित युवकों ने रिवाल्वर निकालकर मकान के अंदर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से पुलिस ने गोली के 2 खोैल भी बरामद किए। वहीं, पुलिस ने सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपितों की पहचान शुरू कर दी है। संजय ने बताया कि हमलावरों में 2 युवकों को वह पहचानता है। पीड़ित ने बताया कि वारदात को अंजाम देने पहुंचे एक युवक के साथ उसकी करीब 3 साल से रंजिश चली आ रही है। इसी कारण उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर फायरिंग की है। संजय ने इस सम्बंध में करीब आधा दर्जन युवकों के खिलाफ शिकायत दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
On Wed, Feb 26, 2025
On Wed, Jan 29, 2025
On Tue, Jan 28, 2025
On Thu, Nov 7, 2024
On Sat, Jul 27, 2024
On Thu, Jun 13, 2024
On Thu, Jun 6, 2024