वैन (राजीव मेहता - यमुना नगर, हरियाणा - 14.03.2023) :: हरियाणा के यमुनानगर में बदमाशों के हौंसले बुलंदियों पर हैं। 3 बदमाश गन पॉइंट पर एक बोलेरो गाड़ी को लूट कर फरार हो गए। पीड़ित को पहले गाड़ी का ट्रायल लेने के लिए साथ बिठाया और कुछ देर बाद धक्का देकर फरार हो गए। लूट के नए-नए शातिर तरीके ढूंढ रहे हैं। मामला गुरु तेग बहादुर चौक के पास से सामने आया है जहां खुद को कार का ग्राहक बनकर आए तीन बदमाश गन प्वाइंट पर बोलेरो गाड़ी लेकर फरार हो गए। बदमाशों ने पीड़ित कार मालिक गुरप्रीत को बताया की डीलर ने उन्हें यहां कार देखने के लिए भेजा है। जिसके बाद गुरप्रीत को बोलरो में साथ बिठाकर दो बदमाश कार का ट्रायल लेने के लिए शहर की तरफ चल दिए। लेकिन गाबा पैलेस के पास बदमाशों ने गुरप्रीत को गन दिखाई और उसे धक्का देकर गाड़ी लेकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। लेकिन सवाल यह है कि बदमाशों को खौफ है किसका? हालांकि अब पुलिस के लिए बड़ा चैलेंज यह रहेगा कि वह लुटेरों को कब तक अपनी गिरफ्त में लेती है।
On Mon, Aug 3, 2026
On Mon, Jun 22, 2026
On Thu, Jun 18, 2026
On Tue, Apr 21, 2026
On Mon, Feb 16, 2026