वैन (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा, उत्तर प्रदेश) :: आगरा पुलिस को एक बड़ी सफलता उस वक्त हाथ लगी जब उसने लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो सगे लुटेरे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लुटेरे भाइयों से ₹14000 की नगदी, बैंक पासबुक, आधार कार्ड इत्यादि पुलिस ने बरामद किए हैं। गिरफ्तार लुटेरे पहले भी लूट के मामलों में जेल जा चुके हैं। दरअसल आगरा थाना जगदीशपुरा और थाना शाहगंज में लूट की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही थी। इस पर पुलिस द्वारा विशेष चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चैकिंग के दौरान पुलिस ने इन दोनों लुटेरे भाइयों को धर दबोचा जिनके कब्जे से पुलिस ने करीब ₹14000 नकद बरामद किए हैं। अब मुकदमा दर्ज कर इन दोनों को जेल भेजने की तैयारी है।
On Mon, Mar 9, 2026
On Fri, Mar 6, 2026
On Mon, Feb 16, 2026