वैन (सूरज दुहन - गुरुग्राम, हरियाणा) :: भारत के सबसे विवादित टोल प्लाजा खेड़की दौला (जो कि गुरुग्राम की तरफ से दिल्ली से हरियाणा जाते वक्त दूसरे नम्बर पर है) टोल पर फास्टटैग रीडर की शिकायतें लगातार आ रही थी। इसकी वजह से टोल पर लंबा जाम लग जाया करता था। इसको लेकर यहां काफी विवाद हुआ करते थे। लेकिन अब ये फास्टटैग रीडर बदल दिए गए हैं, जिससे लोगों को अब किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके बारे में वैन इंटरनेशनल न्यूज़ एजेंसी के संवाददाता ने बात की खेड़की दौला टोल के उस प्रोजेक्ट मैनेजर से जो अब इस टोल से किसी दूसरी जगह स्थानान्तरित हो रहे हैं। जाते-जाते उन्होंने कई ऐसे कार्य किये हैं जिससे लोगों को वह हमेशा याद रहेंगे।
On Mon, Mar 9, 2026
On Fri, Mar 6, 2026