वैन (सूरज दुहन - गुरुग्राम, हरियाणा - 17.01.2022) :: दिल्ली से सटी साइबर सिटी गुरुग्राम में अवैध निर्माण को ढहाने के बाद अब सीलिंग अभियान शुरू हो गया है। अवैध रूप से रिहायशी प्लॉट पर फ्लोर बना कर उसमे क्लिनिक और होटल चल रहे थे, जिन्हें आज प्रथम चरण में सील किया गया। आपको बता दें कि डीटीपी द्वारा अवैध निर्माण का लगभग सफाया करने के बाद अब वैध भूमि को अवैध तरीके से इस्तेमाल करने पर यह अभियान नगर निगम और डीटीपी ने साझा चलाया है। गुरुग्राम के डीएलएफ फेज 4 में कई आवासीय भूखंडों पर वाणिज्यिक कारोबार के खिलाफ इस अभियान को चलाया गया है।
On Mon, Aug 3, 2026
On Mon, Jun 22, 2026
On Thu, Jun 18, 2026
On Tue, Apr 21, 2026
On Mon, Feb 16, 2026