वैन (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा, उत्तर प्रदेश) :: आगरा में 2013 के पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यार्थियों ने इच्छा मृत्यु की मांग की है। पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यार्थी कलेक्ट्रेट परिसर में हाथों में पोस्टर लेकर पहुंचे और इच्छा मृत्यु की मांग करने लगे। दरअसल इन अभ्यर्थियों का आरोप है कि जब 2013 में मेडिकल की परीक्षा पास की तो उसके बाद मामला कोर्ट में चला गया। कोर्ट के आदेश के बाद भी उनकी नियुक्ति नहीं की जा रही है। लिहाजा अभ्यार्थियों की मांग है कि या तो उनको नियुक्ति दी जाए या फिर उनको इच्छामृत्यु की अनुमति दी जाए।
On Thu, Jun 18, 2026
On Tue, Apr 21, 2026
On Mon, Mar 9, 2026
On Mon, Feb 16, 2026